फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल को लेकर यूपी और हरियाणा के किसानों आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की फसल को लेकर यूपी और हरियाणा के किसानों आमने-सामने
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत के ध्यानार्थ
- फसल पर दोनों राज्य के किसान कर रहे अपना दावा, तनाव
- विवाद को सुलझाने में बागपत प्रशासन नहीं ले रहा दिलचस्पी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यमुना खादर की विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल को लेकर एक बार फिर यूपी के बागपत जनपद के ग्राम निवाड़ा और हरियाणा के सोनीपत जनपद के ग्राम जाजल के किसान आमने-सामने आ गए है। दोनों पक्ष फसल को अपनी-अपनी होने का दावा कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद बागपत प्रशासन विवाद के निस्तारण में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इससे किसानों में तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

निवाड़ा और जाजल के किसानों का 50 वर्षों से खादर की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मामला चंडीगढ़ अदालत में विचाराधीन है। फसल की बुआई और कटाई के समय अक्सर झगड़ा होता रहता है। गेहूं की फसल को लेकर पिछले कई दिनों के दोनों गांवों के किसानों में टकराव की स्थिति बनी है। निवाड़ा के ग्राम प्रधान हसरत अली ने बताया कि किसानों को जाजल के किसान फसल काटने से रोक रहे हैं। जाजल के किसानों को हरियाणा प्रशासन का समर्थन है। निवाड़ा गांव के एक किसान को हरियाणा पुलिस ने पकड़ भी लिया था, जिसे बाद में छोड़ा गया। बागपत के अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि गत वर्ष गेहूं की फसल की कटाई को लेकर विवाद हुआ था। हरियाणा पुलिस की मौजूदगी में जाजल के किसान फसल काटकर ले गए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम राजकमल यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। हरियाणा प्रशासन से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें