फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शताब्दी नगर के किसानों ने किया आर-पार की लड़ाई का एलान, कहा आंदोलन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 23 अगस्त को महापंचायत बुलाने की घोषणा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर- 4बी में मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 13 वर्षों से धरने पर बैठे किसानों का सब्र अब टूटने लगा है। किसान नेता विजयपाल घोपला के नेतृत्व में चल रहे धरने में शुक्रवार को किसानों ने अधिकारियों पर आश्वासन देकर टालने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। विजयपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लंबे समय से किसान अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन हर बार आश्वासन के बाद मामला फिर वहीं अटक जाता है।
उन्होंने बताया कि किसानों के उग्र आंदोलन की चेतावनी के बाद 10 जुलाई को मेडा के सचिव धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया था कि अगस्त में होने वाली बोर्ड बैठक में किसानों की मांग को रखा जाएगा। किसानों का आरोप है कि बोर्ड बैठक में उनकी मांग पर कोई चर्चा नहीं की गई। इससे किसानों में रोष बढ़ गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अधिकारी समय-समय पर धरना स्थल पर पहुंचकर बातचीत करते हैं और समाधान का भरोसा देकर लौट जाते हैं, लेकिन इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। किसानों ने साफ कहा कि 13 साल के लंबे इंतजार के बाद अब केवल आश्वासन के सहारे आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।
किसानों ने आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने के लिए 23 अगस्त को महापंचायत बुलाने का एलान किया है। इसमें मेरठ के साथ आसपास के जिलों के किसान संगठन भी शामिल होंगे। मुआवजे की मांग को लेकर अलग-अलग स्थानों पर धरने पर बैठे गांवों के किसान भी महापंचायत में पहुंचेंगे। किसान नेता गौरव टिकैत महापंचायत में पहुंचकर किसानों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि महापंचायत में आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया जा सकता है। किसानों ने दो टूक कहा कि अब आर-पार की लड़ाई के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान अमित धारीवाल, मदन नेपाल, गिरिराज, देवेंद्र चौधरी, दीपक घोपला, सुभाष चौधरी, वीरपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें