फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना की बदहाल स्थिति पर भड़की किसान सभा, धरना प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला किला खेवान में भाकियू किसान सभा के पदा​धिकारियों की बैठक हुई। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की बैठक मोहल्ला किला खेवान में साजिद अंसारी के आवास पर आयोजित की गई। अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की।
सभा में सरधना की बदहाल नगरीय स्थिति और आमजन की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से नालों की सफाई न होना, जलभराव की समस्या, टूटी सड़कों की मरम्मत में लापरवाही और पुलिस प्रशासन की उदासीनता जैसे मुद्दे उठाए गए। जिला अध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि सरधना की हालत बेहद चिंताजनक है। गंदगी और जलभराव से लोग परेशान हैं, सड़कों की हालत ऐसी है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन ट्रैफिक जाम हटाने में असफल है और नगर पालिका नागरिकों की शिकायतें सुनने को तैयार नहीं। अब चुप नहीं बैठेंगे, जल्द ही तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन गहरी नींद में है, जबकि आम जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। पदाधिकारियों ने मुख्य सड़कों व गलियों में जलभराव की स्थिति, नालों की नियमित सफाई न होना, टूटी-फूटी सड़कों से बढ़ती दुर्घटनाएं, जाम की बढ़ती समस्या, प्रशासनिक लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। बैठक के दौरान अमन अंसारी को युवा महासचिव मोहल्ला किला खेवान व मुरसलीम को युवा अध्यक्ष, मोहल्ला किला खेवान बनाया गया। इस मौके पर सहरोज, साबिर, उस्मान, वसीम, सरफराज, शहज़ाद, सोनू शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें