रालोद की किसान महापंचायत बोले नेता, एकजुट नहीं हुए तो गंवा देंगे अपनी जमीन
मवाना/परीक्षितगढ़। गांव भैंसा में 27 फरवरी को होने वाली रालोद की किसान महापंचायत को लेकर रालोद नेता लगातार गांव-गांव घूमकर जनसंपर्क कर रहे हैं। मंगलवार को कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया।
परीक्षितगढ़ में रालोद के रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया। यशवीर सिंह ने नुक्कड़ सभा में कहा कि भाजपा सरकार अपना रवैया छोड़ने को तैयार नहीं है। अगर किसान एक नहीं हुए तो अपनी जमीनें गंवा देंगे। यह लड़ाई किसान के सम्मान की है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। पेट्रोल, डीजल गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। बैठक में जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, बिजेंद्र भाटी, संजय जाटव, सोहराब ग्यास, मेनपाल तोमर, राजकुमार त्यागी, कौशल, अर्जुन, कपिल, राहुल, आदित्य पंवार आदि मौजूद रहे।
वहीं मवाना में रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव, राम मेहर गुर्जर, संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान, रणवीर दहिया आदि ने जनसंपर्क किया। माछरा में गांव भटीपुरा मे राहुल चौधरी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष रालोद मतलूब गौड़, यशवीर सिंह ने भटीपुरा, पसवाडा, कुलीपुर, ऐत्मादपुर, दबथला, आदि गांवों मे जनसंपर्क किया।
बहसूमा में किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा किसान आंदोलन को कभी क्षेत्रवाद तो कभी जाति विशेष का साबित कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने माखनगर, तजपुरा, बहसूमा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। यहां चौधरी रतन सिंह, विकास सिंह, हरेंद्र कोहला जयपाल शर्मा, सुनील बैसला, महावीर सिंह, काशी भडाना, ओमबीर, जिले सिंह, विकास, ओमकार, पवन यादव आदि रहे।