फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव हादसा : जान जोखिम में डालकर खेती करने जाते हैं कई गांवों के किसान

Mon, 18 Sep 2017 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर करने जाते हैं खेती
विज्ञापन
बागपत जनपद में दोघट थाना क्षेत्र के झूंडपुर, मिलाना, तवेला गढ़ी सहित कई अन्य गांवों के हजारों किसान और मजदूर जान जोखिम में डालकर हिंडन नदी पार कर खेती करने के लिए जाते हैं। कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने आज तक किसानों का दर्द नहीं समझा। किसान हिंडन नदी पर वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


क्षेत्र के तवेला गढ़ी, झूंडपुर, मिलाना, पट्टी बंजारन गांव के हजारों किसानों की हिंडन नदी के दूसरी तरफ हजारों बीघा जमीन है। संबंधित किसान और मजदूर हर रोज भैंसा बुग्गी से या फिर तैर कर नदी को पार कर खेतों में काम करने के लिए जाते हैं। हिंडन नदी को पार करने में कई किसान एवं मजदूरों की जान भी जा चुकी है, लेकिन किसान फिर भी नदी पार करने को मजबूर हैं, क्योंकि नदी के उस पार उनकी हजारों बीघा जमीन है। जिस पर खेती करने के लिए जाते हैं। खेती से उनके घरों के चूल्हे चलते हैं।

पढ़ें : पांच जिंदगी बचाने के बाद मौत से हार गया मसीहा, डीएम ने भागकर बचाई जान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

शासन-प्रशासन में बैठे अधिकारी ने नहीं ली कोई सुध

विधायक सहेंद्र सिंह रमाला
हिंडन नदी के रास्ते किसान को दो मिनट लगती है अपने खेतों तक जाने में और यदि किसान सरोरा पुल से होकर जाए तो उन्हें तीन से चार घंटे अपने खेतों तक जाने में लगते हैं। इसलिए किसान नदी के रास्ते जाना ही सही समझते हैं। संबंधित गांवों के किसान और मजदूर कई साल से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से हिंडन नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे है, लेकिन आज तक किसी भी जन प्रतिनिधि या शासन-प्रशासन में बैठे अधिकारी ने उनकी कोई सुध नहीं ली। ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने हिंडन नदी पर पुल बनाने की मांग की, ताकि तवेला गढ़ी, पट्टी बंजारन, झूंडपुर, मिलाना आदि गांवों के किसानों और मजदूरों को खेतों में जाने के लिए सुविधा मिल सके। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने भी विधानसभा में भी हिंडन नदी पर पुल बनाने का मुद्दा उठाया, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा। 

विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा: सहेंद्र सिंह 
रालोद नेता और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा विधानसभा में नदियों पर पुल के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलकर ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान कराएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें