इस तरह बिटिया ने की पढ़ाई
अंशु मलिक की बेसिक शिक्षा कक्षा आठ तक गांव सिलाना, दसवीं तक की पढ़ाई आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली, 12वीं की शिक्षा होशियारी देवी इंटर कॉलेज रठौड़ा में हुई। बीए गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन और एमए दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज से की।
एमफिल चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से की। अभी हिस्ट्री से पीएचडी कर रही हैं। अंशु का कहना है कि डीजे कॉलेज के प्रोफेसर प्रज्ञान मलिक और शोकेंद्र कुमार ने उसे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वह लगभग 10 से 12 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थी। घरेलू काम करने के साथ पिता के साथ खेती के कार्य में हाथ बंटाती थी।
किसान का बेटा बना लेखा एवं संप्रेक्षा अधिकारी
कस्बे की भुवाला पट्टी के निवासी निशांत खोखर पीसीएस परीक्षा 2019 में लेखा एवं संप्रेक्षाधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। निशांत के पिता विनोद कुमार किसान हैं। माता सरोज इंटरमीडिएट पास गृहणी है। निशांत खोखर ने हाई स्कूल (2005), इंटर (2007) व ग्रेजुएशन (2010) रोहतक के छोटू राम मेमोरियल पब्लिक स्कूल से की है। एमकॉम(2012) मेरठ कॉलेज मेरठ से की है।
इसके बाद उन्होंने आईसीएसआई इंस्टीट्यूट दिल्ली से 2014 में कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स किया। 2018 में लॉ की डिग्री मेरठ कॉलेज से की। एलएलबी करने के बाद निशांत खोखर ने दिल्ली में कोलकाता की एक कंपनी में छह महीने जॉब की।
उसके बाद दो साल श्री कॉमर्स एकेडमी मेरठ में सीए व सीएस के बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने पीसीएस एग्जाम 2018 में भी दिया था लेकिन वह उसे क्लियर नहीं कर पाए थे। 2019 की परीक्षा में उन्होंने दस पदों में से छठी रैंक प्राप्त की है।
बेटियों की कामयाबी पर खुशी
पीसीएस की परीक्षा के परिणाम में भारती धामा और अंशु मलिक के चयन पर सपा ने खुशी जताई। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने दोनों परिवार को शुभकामनाएं दी। घर पर पहुंचकर खुशी जताई। नगेंद्र सिंह, तुलसी प्रधान, रविन्द्र नैन, राधे गुर्जर, देवदत्त शर्मा, सुशील नैन, कर्मवीर प्रधान और देवदत्त शर्मा मौजूद रहे।
उधर, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर व पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिलाना गांव में पहुंचकर अंशु मलिक को सम्मानित किया। चौधरी अजित सिंह ने फोन पर बेटी अंशु मलिक को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजय मलिक, जितेन्द्र मलिक, बिटटू मलिक, रामकुमार शामिल रहे।