फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधूरे नाले से किसान की फसल पर संकट, एसडीएम से गुहार

Fri, 10 Jul 2026 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। गांव रठौरा खुर्द निवासी किसान प्रदीप बवेजा ने अधूरे नाला निर्माण के कारण खेत में जलभराव होने और गन्ना व धान की फसल खराब होने की शिकायत एसडीएम से की है। किसान ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

प्रदीप बवेजा ने बताया कि पिछले वर्ष गांव के मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत ने मनरेगा के तहत पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया था। नाला गांव से होकर उनके खेत तक तो बना दिया गया, लेकिन आगे निर्माण कार्य नहीं कराया गया। आगे कुछ किसानों द्वारा नाला निर्माण का विरोध किए जाने के कारण काम बीच में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान का आरोप है कि नाला अधूरा रहने से पूरे गांव का बारिश का पानीउनके खेत में भर रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते खेत में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे गन्ना और धान की फसल बर्बाद होने लगी है। पीड़ित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर अधूरे नाले का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, खेत में भरे पानी की तत्काल निकासी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें