फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान की छत गिरी, कारीगर बाल-बाल बचा

Fri, 10 Jul 2026 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। लगातार हो रही बारिश के चलते तहसील रोड स्थित होली भवन के सामने गैस चूल्हा मरम्मत की एक दुकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। शौकीन अब्बासी काफी समय से गैस चूल्हों की मरम्मत का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। शुक्रवार को वह दुकान में गैस चूल्हा ठीक कर रहे थे, तभी लगातार बारिश के कारण जर्जर छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि वह समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाने में सहयोग किया। हादसे के बाद शौकीन अब्बासी ने बताया कि दुकान में रखा मरम्मत का सामान, औजार और अन्य जरूरी सामग्री मलबे में दब गई है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें