फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज संभलकर निकलें: सड़कों पर रहेगा किसानों का कब्जा, 11 से तीन बजे तक रहेगा चक्का जाम, पुलिस अलर्ट

Fri, 25 Sep 2020 02:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जिला     चक्का जाम स्थल
बिजनौर       75
मुजफ्फरनगर  10
शामली        02
बागपत        15
सहारनपुर      04  
विज्ञापन
kisan, farmer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आज आपघर से बाहर कहीं काम पर जा रहे हैं तो या तो कार्यक्रम निरस्त कर दें या फिर हर हाल में अपने गंतव्य तक 11 बजे से पहले पहुंच जाएं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 11 बजे से तीन बजे तक किसानों का चक्का जाम रहेगा। भाकियू व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आज चक्का जाम का एलान किया है। केवल अंतिम यात्रा वाहन और एंबुलेंस को ही किसान निकलने देंगे। चक्का जाम में फंसने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। आगे विस्तार से जानें पश्चिमी यूपी के किन स्थानों पर भाकियू और किसान यूनियन का चक्का जाम रहेगा:-

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए विधेयकों सहित अनेक समस्याओं को लेकर किसानों में उबाल है। किसान इन विधेयकों को वापस लेने या संशोधन करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस ओर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। इसके विरोध में भाकियू ने बिजनौर जिले में 75 जगह पर चक्का जाम का एलान किया है। चक्का जाम के दौरान किसी को भी सड़क पार नहीं करने दी जाएगी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भी चक्का जाम करने का एलान किया है। 

जनता भी करे किसानों का सहयोग
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि शुक्रवार को चक्का जाम रहेगा। किसानों का हित पहले है। जनता भी चक्का जाम के दौरान किसानों का सहयोग करे। ये लड़ाई सभी के लिए है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा का कहना है कि किसानों के हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। अगर विधेयक लागू हो गए तो जनता को भी नुकसान उठाना होगा।
विज्ञापन


भाकियू का यहां रहेगा चक्का जाम
बिजनौर में मॉर्डन एरा स्कूल चौराहा, नगीना कोतवाली रोड पर बान नदी के पुल पर, नगीना धामपुर रोड पर गांव पुरैनी में, कोतवाली नजीबाबाद रोड पर गांव अकबराबाद में, बुंदकी चीनी मिल पर, अफजलगढ़ चीनी मिल के सामने, धामपुर में आरएसएम व नेट चौराहे पर, नहटौर में धामपुर-नूरपुर चौराहे पर, नजीबाबाद में मोटा महादेव मंदिर के सामने, मंडावर में पीतम सिंह द्वार के सामने, किरतपुर में बिजलीघर के पास, बिजनौर में नूरपुर रोड पर गोल बाग के पास,बिलाई मिल के सामने, अम्हैड़ा तिराहे व गंज में।

यहां है राष्ट्रीय किसान यूनियन का चक्का जाम
बैराज रोड व सेंट मेरी चौराहे पर, हल्दौर में बालकिशनपुर चौराहे पर, पैजनियां चौराहा, नूरपुर में तमरौला चौराहा, बिलाई मिल पर, नहटौर चौकी चौराहा, चंदक में दौलतपुर चौराहा, अकबराबाद में धामपुर चौराहा, स्योहारा में ठाकुरद्वारा रोड पर, बुढ़नपुर में नहर के पुल पर, अफजलगढ़ में सुआंवाला गांव के सामने, नजीबाबाद में नहर के पास, चांदपुर में चौधरी चरण सिंह चौक, जलीलपुर में फैक्ट्री के सामने, गाजीपुर कुम्हैड़ा भट्टे पर, गांव खासपुरा के सामने, कोतवाली चौराहा, शादीपुर बिजलीघर के सामने।

आजाद किसान यूनियन
-बिजनौर में गांव आदोपुर के सामने।

बागपत में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सड़कों पर उतरेंगे भाकियू कार्यकर्ता
कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू ने शुक्रवार को किसान कर्फ्यू का एलान किया है। बागपत जिले में 15 स्थानों पर किसान सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मांग जाम होने से आवागमन में परेशानी खड़ी होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि सरकार विरोधी रवैये के कारण किसानों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है।

भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से जिले में किसान कर्फ्यू लगाया जाएगा। भाजपा सरकार ने जिन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी है, वह किसान विरोधी है। छोटी जोत के किसान को मजदूर बनाने की तैयारी है। किसान पूरी तरह कंपनियों पर निर्भर हो जाएगा। कंपनियां खेतों में जाकर अपनी मनमर्जी से भाव तय करेगी। मनमर्जी से फसल खरीदी जाएगी। सरकार अपनी जवाबदेही से बचना चाह रही है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। शुक्रवार को जिले के हर मुख्य मार्ग को जाम किया जाएगा। 

इन जगह पर भाकियू लगाएगी जाम
नगर के राष्ट्रवंदना चौक, बड़ौत नगर, किशनपुर बिराल बस स्टैंड, रमाला, पुसार, भड़ल, दाहा, अग्रवाल मंडी टटीरी, हिसावदा, ट्योढ़ी, बालैनी, बिनौली, बरनावा, खेकड़ा, सरूरपुर कलां में जाम लगाया जाएगा।

कार्यकर्ता एंबुलेंस, बीमारों, बच्चों और सेना के वाहनों को जानें दें
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए है कि एंबुलेंस, बीमार लोगों को ले जा रहे वाहन, स्कूली बच्चों के वाहन और सेना के वाहनों को न रोके। कार्यकर्ता सद्भाव का परिचय दें और आमजन को कम से कम परेशानी होने दें।
 
किस विधेयक में क्या
- कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवधर्न एवं सुविधा) बिल से किसान को फसल सरकारी मंडियों में बेचने की बाध्यता खत्म होगी। किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकेंगे।
- कृषक कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार बिल के जरिये किसान फसल बोने से पहले ही अनुबंध कर सकेगा। अनुबंधित किसानों को समय पर भुगतान की सुविधा।
- आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन बिल के तहत किसानों को कहीं भी फसल बेचने की छूट होगी। किसानों को उत्पाद, उत्पाद जमा सीमा, आवाजाही और आपूर्ति की छूट होगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनरगर किसान पूरी ताकत के साथ विधेयकों का विरोध करेंगे: टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बताया कि शुक्रवार को किसान कर्फ्यू और चक्का जाम रहेगा। सभी जिलाध्यक्षों को अपने जिले के सभी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्यमार्गों को रोकने के निर्देश दिए है।

शुक्रवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक सड़कों पर किसानों का सैलाब दिखाई देगा। जब तक तीनों कृषि विधेयकों को वापस नहीं लिया जाता और न्यूनतम समर्थन मूल्य को खरीद की गारंटी के साथ कानून नहीं बनाया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। इसको किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिला है। 28 सितंबर के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

जिला     चक्का जाम स्थल
बिजनौर       75
मुजफ्फरनगर  10
शामली        02
बागपत        15
सहारनपुर      04  

भाकियू के चक्काजाम को लेकर पुलिस सतर्क, सीओ व एसडीएम की लगाई गई सभी दस प्वाइंट्स पर ड्यूटी
कृषि विधेयकों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार के चक्काजाम के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस है। प्रस्तावित चक्का जाम के सभी दस प्वाइंट्स चिह्नित कर वहां सीओ व एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। 

भाकियू द्वारा कृषि विधेयकों के विरोध में शुक्रवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पूर्ण रूप से चक्का जाम किए जाने की घोषणा की गई है। मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी करते हुए सभी अफसरों व पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में भाकियू द्वारा दस प्वाइंट्स पर चक्का जाम प्रस्तावित है, जहां संबंधित सीओ के साथ ही एसडीएम की भी ड्यूटी लगाई गई है।

सभी प्वाइंट्स पर पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी के जवान भी मौजूद रहेंगे। पुलिस का पूरा फोकस इस पर रहेगा कि संबंधित प्वाइंट्स पर किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। एसएसपी ने बताया कि उक्त प्वाइंट्स के अलावा, शहर क्षेत्र में भी सतर्कता रखी जाएगी। किसी भी तरह का जाम न लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी भी सूरत में आम जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें