गांगनौली में इंटरचेंज की मांग को लेकर धरना दे रहे किसान
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे इंटरचेंज की मांग को लेकर धरनारत किसानों ने सोमवार को गोवर्धन पर्व मनाया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे पिछले सात माह से किसानों का स्थायी इंटरचेंज की मांग को लेकर धरना चल रहा है। भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सोमवार को धरना स्थल पर ही गोवर्धन पूजन किया गया। कहा कि किसान काफी समय से इंटरचेंज निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने गोवर्धन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, रामकुमार, इकबाल सिंह, हरबीर, ओम सिंह, चरण सिंह, मनोज, संजीव राठी आदि मौजूद रहे।