फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

Sat, 21 Feb 2026 08:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव किशोरपुर में हुई घटना, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर में शनिवार सुबह गांव के बाहर पीपल के पेड़ से एक युवा किसान का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले के खुलासे की मांग की है।
शनिवार सुबह लगभग पांच बजे ग्रामीण कृषि कार्य के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर स्थित एक पीपल के पेड़ पर 30 वर्षीय नितिन चौधरी पुत्र सुबोध चौधरी का शव रस्सी के सहारे लटका देख मिला। ग्रामीण और परिजनों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर सीओ पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नितिन शुक्रवार की शाम खिम्मीपुरा गांव स्थित ठेके पर लिए गए खेत की रखवाली करने के लिए घर से गया था। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजन चिंतित थे। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नशे की हालत में दुकानदार से खरीदी थी रस्सी

थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि नितिन चौधरी ने शुक्रवार की शाम लगभग नौ बजे शराब के नशे में गांव की दो दुकानों पर पहुंचकर रस्सी मांगी थी। नशे में देखकर एक दुकानदार ने रस्सी देने से इन्कार कर दिया। एक अन्य दुकानदार ने उसे रस्सी दे दी। पुलिस पूछताछ में गांव के एक दुकानदार ने बताया कि मृतक नितिन कह रहा था कि वह आज आत्महत्या कर लेगा लेकिन उसके नशे में होने की वजह से किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मृतक की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके अभी तक कोई संतान नही थी। पत्नी आरती का भी रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।

वर्जन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नितिन की मौत का कारण फंदा लगाना आया है। थाना पर अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।


पंकज लवानिया, सीओ मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें