फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों ने मांगी भीख

विज्ञापन
विज्ञापन
- आंदोलित किसानों ने दफ्तर में की तालाबंदी, धरना देकर बैठे
विज्ञापन

- भीख में एकत्र धनराशि विभागीय स्टाफ की मेज पर रखी
- डीएम ने दिया दोषी चकबंदी अधिकारी पर कार्रवाई का आश्वासन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही के साथ किसानों ने बुधवार को शहर में भीख मांगी। साथ ही प्रदर्शन कर कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। आंदोलित किसानों बाद में कार्यालय में तालाबंदी भी कर दी। देर शाम डीएम की ओर से दोषी चकबंदी अधिकारी पर कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
भाकियू अराजनैतिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां गले में डाल कर और हाथों में कटोरा लेकर शहर में भीख मांगी। भीख में एकत्र हुए धनराशि किसानों ने चकबंदी विभाग कार्यालय के स्टाफ की मेज पर रख दी। अपने रुके हुए कार्यों को करने की मांग की।
विज्ञापन

चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि चकबंदी विभाग के अफसर भ्रष्टाचार के कारण किसानों को दुखी कर रहे हैं। किसानों पर पैसे नहीं है, इसलिए उन्हें भीख मांगनी पड़ रही हैं। आंदोलित किसानों ने दोपहर में कार्यालय में तालाबंदी कर दी। कई दौर में एडीएम न्यायायिक, एसडीएम के साथ वार्ता हुई, जो विफल रही।
जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने बताया कि किसानों को इंसाफ दिलाने को यह कदम उठाया गया है। कई विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 18 मार्च तक भीख मांगेंगे और समाधान नहीं हुआ तो 18 को कलक्ट्रेट में महापंचायत होगी। शाम को भी किसानों ने शहर में निकलकर भीख मांगी।
धरने पर चौधरी अतुल सिंह, नितेन्द्र प्रधान, सरदार दर्शन सिंह फौजी, सरदार महल सिंह, अंकित नरवाल, दुष्यंत राणा, राकेश कुमार प्रधान, गौरव कुमार, उदयवीर सिंह, चौधरी बलराम सिंह, सरदार इकबाल सिंह, महबूब, कमल सिंह, ऋषिपाल सिंह, तेजपाल आदि किसान उपस्थित रहे।


किसानों ने ये समस्याएं उठाईं
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम छाछरी टीप निवासी कमल सिंह से मोटी रकम लेकर सड़क से हटकर उनका चक तीन जगह पीछे काट दिया। हल्दौर निवासी रतिराम सिंह जिनके पास मात्र साढ़े सात बीघा जमीन है, रिश्वत लेने के बाद भी एक ही जगह जमीन को दो जगह कर दिया। सुंदरपुर बेड़ा निवासी राकेश कुमार का हवाई चक काट दिया। कानपुर कला निवासी शेर सिंह चौहान का हवाई चक बना दिया, वह पिछले 10 सालों से लगातार चक्कर काट रहा है। आज तक जमीन का पता नहीं चला। ऐसे कई मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन









डीएम पहुंचे तो माने किसान
देर शाम कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, उप जिलाधिकारी मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार से किसानों की वार्ता हुई। डीएम ने आश्वासन दिया गया कि दोषी चकबंदी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित किसानों को न्याय दिलाया जाएगा। अफजलगढ़ क्षेत्र के तीन गांव की सीज खतौनी को आज ही खुलवा दिया गया है। विद्युत निगम के अधिकारियों से भी जल्द ही एक मीटिंग कराई जाएगी। इस पर आंदोलन को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें