फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति से किसानों को नहीं मिल पा रही खाद, कीटनाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समिति से किसानों को नहीं मिल पा रहा खाद, कीटनाशक
विज्ञापन

माछरा। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ द्वारा किसानों को ऋण के रूप में खाद व कीटनाशक नहीं दी जा रही हैं। आरोप है कि समिति ने कुछ ही किसानों को खाद का वितरण किया।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति सदस्य किसानों को कम ब्यॉज पर ऋण के रूप मे खाद, कीटनाशक , कृषि उपकरण आदि मुहैया कराती है और दिए गए ऋण को ब्याज सहित किसान के गन्ना भुगतान से काट लेती है। किसानों को खाद और कीटनाशक देने के लिए क्षेत्र में हसनपुर कलां, अटौला, मुदाफरा, अजराड़ा, नंगलामल, पचगांव, सिसौली, राधना, नवीपुर, किठौर आदि 13 स्थानों पर गोदाम बनाए हुए है। शाफियाबाद लोटी निवासी किसान ऋषिपाल प्रधान ने बताया कि खाद गोदाम से बांटा गया। जिसमें काफी किसान रह गए थे। इस समय खाद व कीटनाशक फसलों में डालने का समय चल रहा है पर उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। वहीं, सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव पुष्पेंद्र राणा एवं अटौला गोदाम इंचार्ज अभिषेक यादव के अनुसार कुछ रह गए हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण गाड़ियों को खाद लाने में देरी हो रही है। गोदामों पर खाद पहुंचते ही वितरण किया जाएगा। अभी, 15 गोदामों के लिए एक गाड़ी खाद पहुंचाने में लगी है। जिसके चलते समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें