फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुआवजे पर टैक्स लगाने पर बिफरे किसान, किया धरने का एलान

विज्ञापन
संदीप,,,, इंटीग्रेटेड टाउन​शिप के लिए खरीदी गई जमीन के मुआवजे को टैक्स मुक्त रखने को लेकर बेठक 
विज्ञापन
टैक्स मुक्त मुआवजे को लेकर चार गांव के किसानों ने कायस्थ गांवडी में बैठक कर लिया निर्णय
विज्ञापन

पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप के मुआवजे पर टैक्स कटौती का मामला
-अफसरों पर लगाया अनदेखी का आरोप, आज सांसद से मिलेंगे
फोटो
मेरठ। मोहिउददीनपुर, में बनने वाली प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के मुआवजे की धनराशि को कर मुक्त रखने के लिए रविवार को चार गांव के किसानों ने कायस्थ गांवडी में बैठक की। बैठक में किसानों ने दो टूक कहा कि इस मामले में मेडा के अफसर बात सुनने को तैयार नहीं है। यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मेडा दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर सांसद से भी मिलने का निर्णय लिया गया।
इंटीग्रेटेड टाउनशिप के निर्माण के लिए मोहिउददीनपुर, में काम शुरू हो चुका है। पांच महीने पूर्व सीएम योगी ने टाउनशिप का शिलान्यास किया था। टाउनशिप के लिए लगभग 55 प्रतिशत किसान अपनी सहमति दे चुके हैं लेकिन मिलने वाले मुआवजे पर टैक्स को लेकर किसान नाराज हैं। रविवार को कायस्थ गांवडी में चौधरी राजपाल सिंह के घेर में मोहिउददीनपुर, छज्जुपुर,इकला और गांवडी के किसानों की बैठक आयोजित की गई। किसान नेता शक्ति नेहरा ने बताया कि टाउनशिप सरकारी योजना के अंतर्गत आती है बावजूद इसके किसानों को मिलने वाले मुआवजे पर भारी भरकम टैक्स वसूला जा रहा है, यह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने बताया कि बैठक में चारों गांव के किसानों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि वह इस संबंध में सोमवार को सांसद अरुण गोविल और भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा से मिलकर किसानों की समस्या से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करेगा और अपनी मांग रखेगा यदि जमीन के मुआवजे को टैक्स मुक्त नही रखा गया तो किसान बडी संख्या में मेडा कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना देंगे। इस दौरान बबली भटनागर, शक्ति नेहरा, कुलदीप नेहरा, अंकित नेहरा बिल्लू, विपिन कुमार,सरन कुमार,अनिल डागर, कृष्ण नेहरा, रोहित चौधरी,भोपी चौधरी,चंद्रवीर,पप्पू कुमार, गजेंद्र नेहरा, सुदेश नेहरा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें