फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कमरे में मृत मिली महिला, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

Sun, 09 Nov 2025 08:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भरत विहार कॉलोनी का मामला, परिजनों के आने के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मोदीपुरम। भरत विहार कॉलोनी में रविवार को विवाहिता रेनू (23) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि माइकल भरत विहार कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। तीन साल पहले पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी कानपुर के नबावगंज निवासी रेनू से की थी। रेनू घरों में सहायिका का कार्य करती है। रविवार को पत्नी पत्नी दोनो अलग कमरे में सो रहे थे। इसी मकान में रहने वाला दूसरा किराएदार किसी काम से माइकल के कमरे में जा रहा था तो उसने देखा कि रेनू मृत पड़ी थी। मुंह से झाग निकल रहा था, तभी माइकल भी मौके पर पहुंचा। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। किराएदार युवक ने पुलिस को सूचना दी। सीओ दौराला ने बताया कि मौके से जहरीले पदार्थ का खाली रेपर मिला है, जिसे कब्जे में लिया गया है। मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है, उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें