फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों और छात्रों को देंगे आधुनिक सिंचाई तकनीक की जानकारी

Mon, 24 Aug 2026 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के तकनीकी महाविद्यालय में 21 अगस्त को जैन इरीगेशन सिस्टम्स लिमिटेड के स्टेट हेड एवं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस इंजी. रवींद्र कुमार के साथ बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय और कृषि उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को तकनीकी एवं औद्योगिक अनुभव उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
तकनीकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जयवीर सिंह ने इंजी. रवींद्र कुमार का स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों, अनुसंधान गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। संवाद सत्र में विद्यार्थियों के प्लेसमेंट, तकनीकी प्रशिक्षण, उद्योग केंद्रित व्याख्यान, रोजगारपरक इंटर्नशिप और संयुक्त अनुसंधान के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसानों और छात्र-छात्राओं को आधुनिक सिंचाई तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए जैन इरीगेशन के सीएसआर फंड से विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक माइक्रो-इरीगेशन डिमॉन्स्ट्रेशन यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और किसानों को सूक्ष्म सिंचाई की तकनीकों का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक कृषि एवं सिंचाई तकनीकों से किसानों और विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित करने पर सहमति बनी। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के मार्गदर्शन और तकनीकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जयवीर सिंह के नेतृत्व में हुई इस पहल को विश्वविद्यालय और कृषि उद्योग के बीच सहभागिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें