सरूरपुर। भारतीय मतदाता संघ के द्वारा किसानों को सम्मानित करते हुए। संवाद
सरूरपुर। गांव भूनी में भारतीय मतदाता संघ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह एवं पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में मजदूर एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 1000 से अधिक किसानों एवं मजदूरों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा रहे। अध्यक्षता विक्रम चौधरी ने की। आयोजक आदेश फौजी ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, चौधरी चरणसिंह के किसान हितैषी विचारों और महामना मालवीय के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि इन महान विभूतियों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
रक्तदान शिविर में 50 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ईश्वर चंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, मांगेराम त्यागी, मानसिंह, रुचिन त्यागी, दीपक शर्मा, प्रदीप शर्मा, वैद्य सुरेश पूनिया, आदेश कसाना, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।