फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंधी- बारिश में डूबे अरमान, अब कुछ ऐसा है किसानों का दर्द ए हाल, देखें तस्वीरें

Mon, 04 May 2020 09:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 8
आंधी-बारिश से फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में आंधी के साथ आई बारिश ने किसान और बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बाग ठेकेदारों ने आम के बागों में 40 से 50 फीसदी तक फसल को नुकसान होना बताया है। वहीं गेहूं के काला पड़ने से खराब होने की आशंका जताई है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए किसानों का दर्द ए हाल-
विज्ञापन

2 of 8
गेहूं की फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
इस समय आम के बागों में बोर से फल बनना शुरू हो गया है। रात के समय आंधी आई तो बागों से आम झड़कर नीचे गिर गया। बाग ठेकेदारों का कहना है कि आंधी से हुए नुकसान के बाद उन्हें बचत होना तो दूर इस बार जितने में बाग लिया है, वही पूरे करने मुश्किल हो जाएंगे। बाग की लागत भी नहीं निकल पाएगी। उधर, बारिश होने से गेहूं की कटाई का काम एक बार फिर थम गया है। किसानों का कहना है कि बारिश के चलते गेहूं के खराब होने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन

3 of 8
अनीस बाग ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला
ये बोले किसान और बाग ठेकेदार
मैंने ढाई लाख रुपये का इस साल आम का बाग लिया है। रात की बारिश ने बाग को करीब एक लाख रुपये के घाटे में पहुंचा दिया है। अब बाग में आधा फल भी नहीं बचा। - अनीस बाग ठेकेदार।

4 of 8
बारिश से टूट गए आड़ू - फोटो : अमर उजाला
मेरे बेटे ने साढ़े छह लाख रुपये के तीन बाग लिए हैं। आज की तारीख में तीनों बाग करीब तीन लाख रुपये के नुकसान में चले गए हैं। इस साल पैसे पूरे हो जाएं वह भी गनीमत है। - अख्तर, बाग ठेकेदार।
विज्ञापन

5 of 8
तहसीन किसान - फोटो : अमर उजाला
पिछले 10 दिन से चार बीघा खेत में गेहूं कटे हुए हैं, जबकि इतने ही अभी खेत में खड़े हैं। जब भी अब गेहूं काटने की कोशिश करते हैं, तभी बारिश आ जाती है। इस बार कटे हुए गेहूं में काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। - तहसीन, किसान।
विज्ञापन

6 of 8
वसीम ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला
करीब साढे़ नौ लाख रुपये का आड़ू का बाग लिया है। लॉकडाउन के चलते पहले ही फसल की मंदी चल रही है। अब ऊपर से मौसम समय की मार बारिश और आंधी के कारण बाग में करीब ढाई लाख का नुकसान है। - वसीम, बाग ठेकेदार।
विज्ञापन

7 of 8
फसलों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
करीब 130 बीघा का आम का बाग 30 लाख रुपये में लिया है। इससे पूर्व में आंधी ने आम के फल से पूर्व आने वाले बोर को नुकसान पहुंचा था। अब आई आंधी से लगने वाला फल भी नष्ट हो गया। - सलीम, बाग ठेकेदार।
विज्ञापन

8 of 8
गेहूं की फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
खेत में कटे गेहूं के भीग जाने के कारण उन्हें नुकसान हुआ है। अब जो अनाज भीग गया है, उसके काला पड़ने की आशंका बन गई है। काला पड़ने के बाद अनाज की कोई कीमत न होने के साथ खाने का स्वाद भी खत्म हो जाता है। - सतपाल सैनी, गांव अट्टा किसान।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें