फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने प्रशासन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे
मेरठ। हाजीपुर से प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के एलानमेंट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खरखौदा और कांशी गांव के किसानों ने हाजीपुर क्षेत्र के प्रस्तावित एलाइनमेंट में रोकटोक 145 बैनामे होने का आरोप प्रशासन पर लगाया है। जबकि खरखौदा सहित 32 गांवों में बैनामों पर 14 माह से रोक लगी है। इस मामले को लेकर शुक्रवार शाम किसान सपा नेता अतुल प्रधान के साथ डीएम के.बालाजी से मिले। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार को खानपुर गांव में हुई पंचायत में किसानों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए हाजीपुर में बैनामे करा दिए। उनका कहना है कि अगर यहां से एलाइनमेंट निकालना था तो बैनामों पर रोक क्यों नहीं लगाई गई। इसके लिए किसानों ने आंदोलन करने का फैसला लिया है। किसानों का आरोप है कि जब हमें जमीन का रकबा भी बता दिया गया तो एलानमेंट में बदलाव क्यों किया गया। किसानों का कहना है कि हाजीपुर क्षेत्र में 25 जनवरी से 25 अगस्त 2020 तक 130 बैनामे हुए हैं। उन्होंने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर उदयवीर खानपुर, महबूब अली, विनीत पायला धनौटा, जेके खड़खड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में की नारेबाजी
शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक चल रही थी। उसी समय पहुंचे किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। समीक्षा बैठक से उठकर डीएम किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात सुनकर इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें