फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गेझा में किसान पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर पुलिस ने मोहिउद्दीनपुर चौकी क्षेत्र के गेझा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर किसान के घर पर की गई फायरिंग के आरोपी को सोमवार को इकला बंबे के पास घेराबंदी कर दबोच लिया।
गेझा गांव निवासी प्रिंस कुमार ने परतापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को वह अपने घर पर था इसी दौरान अघेड़ा गांव निवासी अधिराज उर्फ वंश बाइक से उसके घर के बाहर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। जैसे ही वह बाहर निकला तो अधिराज से उसपर तमंचे से गोली चला दी, फायरिंग में वह बाल-बाल बचा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास से लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी अधिराज को इकला गांवड़ी बंबा रोड से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें