फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। गांव कासमपुर माछरा के एक किसान की रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने किठौर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। नायब तहसीलदार एवं कानूनगो द्वारा आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

कासमपुर को बिजलीघर माछरा से आपूर्ति की जाती है। यह हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही है। गांव कासमपुर माछरा निवासी रामप्रसाद सैनी (50) पुत्र कल्लू खेत में खडे़ पेड़ की टहनी काट रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, किठौर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद मोहन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव नहीं उठाने दिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाने एवं पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने विद्युत अधिकारियों को अवगत कराया परंतु कोई नहीं पहुंचा। इंस्पेक्टर किठौर की एसडीओ किठौर महेश से वार्ता हुई। इस पर एसडीओ ने कहा कि लाइन का तार नहीं टूटा है बल्कि किसान स्वयं ही लाइन की चपेट में आया है।
उधर, नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, कानूनगो मोहम्मद निजामुद्दीन अहमद पहुंचे और पीड़ितों को सरकार से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, ग्राम प्रधान राकेेश त्यागी ने कहा कि कई जगह विद्युत लाइन के तार जर्जर एवं काफी नीचे लटके हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें