फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुठभेड़ में गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

विज्ञापन
सरधना। मुठभेड़ में घायल आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और गोकशी में लिप्त बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरधना थाना पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गंगनहर की पटरी स्थित गांव नगला ऑर्डर के जंगल में कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी अवशेष नहर में फेंककर भागने लगे। पुलिस के ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें आरोपी मोनिश निवासी राधना पट्टी मोहल्ला लिसाड़ी गेट के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से दिलशाद उर्फ दिल्लू निवासी पिलोखड़ी पुल लिसाड़ीगेट और सरताज उर्फ धमाका निवासी भूमिया का पुल सद्दीकनगर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो-तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, गोकशी के औजार, एक जिंदा संरक्षित पशु, करीब एक क्विंटल मांस और एक होंडा सिटी कार बरामद की है। इस मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ के मुताबिक मुख्य आरोपी मोनिश पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें