फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट में दंपती के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट चौराहे पर सोमवार रात दुकान पर बैठे आसिफ पर उसके जीजा सादिक व उसके परिवार के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में आसिफ चोट लगने से घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी आसिफ ने बताया कि उनकी लिसाड़ी गेट चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उसकी बहन शगुफ्ता की शादी छह साल पूर्व लिसाड़ी गेट के सादिक नगर निवासी साजिद से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा था। महिला ने अपने पति पर पूर्व में केस दर्ज कराया था। जिसको लेकर साजिद का ससुराल पक्ष से रंजिश चल रही थी। सोमवार रात आसिफ अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी बीच साजिद अपने परिवार व साथियों के साथ आसिफ की दुकान पर पहुंचा। जहां साजिद ने गाली-गलौज कर दी। पीड़ित ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि इसी बीच साजिद पक्ष ने हमला कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान सड़क पर जाम के हालात बन गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाकर रहागीरों को रवाना किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें