फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
दमगढ़ी में खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई किसान की मौत। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
रोहटा(मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी में सोमवार सुबह खेत में जा रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। वहीं, परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

दमगढ़ी गांव निवासी किसान मोहम्मद आजाद पुत्र तराबुद्दीन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत पर गन्ने भरने के लिए जा रहा था। खेत पर कुछ दूर जाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली एक मोड़ पर बेकाबू होकर खेत में पलट गई। कुछ दूर आगे बुग्गी लेकर जा रहे किसान ने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उस ओर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसान को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। हालांकि आजाद की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां किसान आजाद को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस गांव में पहुंची और परिजनों ने कहा कि वे कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। इसलिए पोस्टमार्टम न कराया जाए। देर शाम आजाद को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया। हादसे को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

किसान मोहम्मद आजाद का फाईल फोटो।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें