उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार को चैसाना क्षेत्र में खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौसाना क्षेत्र के टोडा गांव निवासी किसान राजेंद्र शनिवार रात को खेत में पानी चलाने के लिए गया था। रविवार सुबह देर तक घर न लौटने के बाद जब परिजन खेत पर पहुंचे तो किसान का शव खेेत में पड़ा था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया कि किसान के मुंह से झाग निकल रहे थे जिससे कीटनाशक दवाइयों के प्रभाव से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।