फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में स्क्रैप कारोबारी से फोन पर मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी हत्या की धमकी 

Sun, 09 Jun 2019 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी निवासी स्क्रैप कारोबारी वसीम पुत्र सलीम से शनिवार रात फोन पर बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने 24 घंटे में पैसा न देने पर हत्या करने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के मुताबिक कारोबारी से चार-पांच माह पहले भी एक करोड़ रंगदारी मांगी गई थी। जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा था। कारोबारी का कहना है कि रात 10 बजे उसके फोन पर रंगदारी मांगने वाले बदमाश की कॉल आई थी। उसने धमकी दी कि पहले तूने गलती कर दी थी। इस बार कोई गलती कि तो जान से हाथ धो बैठेगा। 24 घंटे में 50 लाख रुपये का इंतजाम नहीं किया तो अंजाम देख लेना। 

पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले बदमाश के मोबाइल नंबर की छानबीन शुरू कर दी। सर्विलांस की टीम भी जांच में जुटी है। लोगों ने बताया कि पुलिस ने पहले एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गलत युवक को जेल भेजा था। जिस मोबाइल से बदमाश ने रंगदारी मांगी थी, वह दो महीने पहले खो गया था। पुलिस पहले मामले में ठीक से जांच करती तो आरोपी पकड़े जा सकते थे। इसको लेकर पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति आक्रोश भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें