बडगांव में सड़क पार कर रहे किसान 60 वर्षीय किसान जगता पुत्र रामचन्द्र की अनियंत्रित गति में आ रही बाइक से जबरदस्त टक्कर में मौत हो गई। बाइक सवार सावेज पुत्र निसार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
बताया गया कि बाइक सवार के पास एक बैग मिला है जिससे करीब सात लाख रूपये बरामद हुआ है। पुलिस नोटों की गिनती कर रही है। वहीं मामले को संदिग्ध मानकर गहन जांचपड़ताल की जा रही है।