फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 04 Aug 2019 06:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में शनिवार को घेर में चारा काट रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक पिता के इकलोता पुत्र था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


गांव झिझांडपुर निवासी विजय कुमार 20 वर्ष पुत्र सुशील कुमार रविवार को अपने घर के पास ही घेर में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। चारा मशीन बिजली के मोटर से संचालित थी।
विज्ञापन

चारा एकत्र करते हुए विजय कुमार बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गया तथा करंट लगने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक विजय जब चारा काट कर घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई तथा परिजन घेर में विजय कुमार की जानकारी लेने पहुंचे।

परिजनों में विजय कुमार को मृत पड़ा देख कर चीख पुकार मच गई। विजय कुमार की मौत से घर में कोहराम मच गया। बताया गया है कि विजय कुमार अपने पिता के इकलौता पुत्र था। विजय के परिवार में पिता सुशील, बड़ी बहन शीतल एवं पत्नी है। विजय की करीब चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें