घटना की सूचना मिलते ही सीओ खतौली डॉ राजीव कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुला लिया गया। कुछ देर बाद क्राइम ब्रांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद हत्यारों की बाबत साक्ष्य संकलित किए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया।
सीओ खतौली राजीव कुमार का कहना है कि किसान की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई है। देर शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
मवी खुर्द में किसान पर तलवार से हमला
बागपत के मवी खुर्द गांव निवासी राहत अली के मुताबिक शनिवार को शाम के वह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान परिवार के चार-पांच लोग वहां पहुंचे। खेत की डोल तोड़ने को लेकर उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। इसी को लेकर आरोपियों ने पर तलवार से हमला बोल दिया। उस पर तलवार से कई बार किए। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। हमलावर मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने बालैनी थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/