फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत पर पानी देने गए किसान पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अटेरना गांव में खेत पर सिंचाई करने गए किसान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने किसान के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया था।
विज्ञापन

अटेरना निवासी चिराग पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता राजेंद्र सिंह खेत पर पानी देने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी सूरजमल पुत्र हरिसिंह और उसका पुत्र अनुज लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर वहां पहुंच गए। दोनों ने राजेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के अगले दिन 28 अक्तूबर को चिराग ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूरजमल और अनुज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें