फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खेत में पानी दे रहा था किसान, झपट पड़ा गुलदार, जैसे-तैसे जान बचाकर लहूलुहान हालत में घर पहुंचा

Mon, 02 Jun 2025 01:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव सौंदत में खेत पर पानी चला रहे किसान पर रात में जंगली जानवर ने हमला कर दिया। परिजन ने बताया गुलदार था, लेकिन वन विभाग ने पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव सौंदत में रविवार रात एक दर्दनाक घटना घटी। खेत पर ट्यूबवेल से पानी चला रहे किसान मतलूब पर अचानक एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया।

हमले के बाद खून से लथपथ किसान किसी तरह खुद को संभालते हुए घर पहुंचा। उसे देख परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत मतलूब को मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: सुबह से चिलचिलाती धूप.., मौसम ने फिर बदली करवट! अगले दो दिन आंधी-बूंदाबांदी के आसार

परिजनों का दावा है कि हमला गुलदार ने किया। वहीं, सोमवार सुबह वन विभाग के क्षेत्राधिकारी विनोद सागवाण टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

जांच में वन विभाग को खेत के पास मिले पंजों के निशान किसी गुलदार के नहीं, बल्कि किसी अन्य जंगली जानवर के प्रतीत हुए। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पुष्टि के लिए विस्तृत सर्वे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें