फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान पर हमला, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 30 May 2026 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के अमानुल्लापुर गांव में खेत पर जा रहे एक किसान ने चार लोगों पर खेत पर जाते समय हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपने खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर पहुंचने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य परिजनों को भी मौके पर बुला लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाकर भागने के दौरान उस पर ईंट से भी वार किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें