फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुंडाली में किसान और भाई से मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव मुंडाली में किसान और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जावेद ने पांच लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जावेद ने बताया कि रविवार शाम वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के नजाकत, दानिश, राफत, दामाद और रिजवान उसके खेत पर पहुंचे। पांचों ने लाठी-डंडों से जावेद और उसके भाई जीशान के साथ मारपीट की। उन्होंने गाली-गलौज भी की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें