संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मंडी परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत अग्निकांड से प्रभावित किसान को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने किसान को सहायता राशि का चेक सौंपा।
तहसील सरधना के गांव बपारसी निवासी रूप सिंह पुत्र हरपाल की गेहूं की फसल में 22 अप्रैल को आग लग गई थी। अग्निकांड में किसान की करीब ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी, जिससे उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंडी समिति सरधना द्वारा मामले का सत्यापन कर सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके आधार पर मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत किसान को 19,387 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। जिलाधिकारी ने किसान को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।