फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत बचाने को हरी खाद अपनाने का आह्वान

Sat, 20 Jun 2026 08:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में किसान गोष्ठी में किसानों को जानकारी
विज्ञापन

किसानों ने लाइव सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और हरी खाद के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किसानों को दिखाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. नवीनचंद्र ने कहा कि लगातार रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि गन्ने की फसल के साथ सहफसली के रूप में ढैंचा, लोबिया या सनई की बुवाई करें और बाद में उन्हें हरी खाद के रूप में खेत में पलट दें। इससे मिट्टी में जैविक तत्वों की मात्रा बढ़ेगी और भूमि की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहेगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. नीलेश चौरसिया ने किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी। डॉ. जे.के.आर्य एवं डॉ. शुभम आर्य ने भी आधुनिक कृषि तकनीकों, मृदा परीक्षण और फसल प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने की। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने और सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में वीना यादव ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और किसानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें