सीजन का सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार को भी दिन गर्म रहा। पिछले पांच दिनों में दिन का तापमान 39 डिग्री से बढ़ते हुए 42 डिग्री पर पहुंच गया। दिन चढ़ते ही लू का असर रहा।
गुल होगी शहर की बत्ती
765 केवी आगरा-ग्वालियर ट्रांसमिशन लाइन की एसपीएस टेस्टिंग के चलते बुधवार को 220 केवी मोदीपुरम से ऊर्जीकृत करीब एक दर्जन बिजलीघरों की आपूर्ति 9 घंटे बाधित रहेगी। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता राहुल नंदा ने बताया कि नई दिल्ली से आ रही एनआरएलडीसी की टीम द्वारा न केवल लाइन की टेस्टिंग की जानी है बल्कि ट्रांसमिशन पर मॉकड्रिल भी की जानी है। इसके चलते सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 33 केवी अम्हैडा, लेडीज पार्क, पल्लवपुरम, मिलांज मॉल, दौराला, एमईएस, आरटीओ, सकौती, गंगानगर, कृषि विश्वविद्यालय, सिवाया, ललसाना और पल्लवपुरम सेकेंड की आपूर्ति बाधित रहेगी।
आंधी और बारिश का भी मिला इनपुट
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने फैनी चक्रवात के चलते आर्द्रता बढ़ने से आंधी और बारिश का इनपुट मिला है। ऐसे में मई के प्रथम सप्ताह में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। खासकर से किसानों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
पिछले आठ दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
23 39.0 20.8
24 39.6 22.8
25 39.8 24.5
26 39.6 21.8
27 40.5 24.0
28 40.6 24.0
29 41.6 23.8
30 42.0 20.6
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/