वर्ष 1877 में मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग उठायी। एक मई 1886 को इस मांग को लेकर अमेरिका में लाखों मजदूरों ने आंदोलन शुरू किया तो यह आंदोलन पूरी दुनिया के मजदूरों तक पहुंचना शुरू हो गया। ऐसे में भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में मजदूरों के लिए आठ घंटे प्रतिदिन काम करना निर्धारित हो गया। लेकिन यह आदेश भी कागजों तक ही सिमट कर रह गया।
आज भी कई सेक्टर ऐसे हैं, जहां पर मजदूरों से 10-12 घंटे काम कराया जाता है। उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान इस अतिरिक्त समय का नहीं किया जाता है। यही नहीं, अवकाश भी तय होने के बावजूद अवकाश नहीं दिया जाता, उल्टे किसी बीमारी आदि में अवकाश लेने पर उनका वेतन काट लिया जाता है।
मनरेगा भी नहीं बन सकी सहारा
मनरेगा के तहत 220 रुपये मजदूरी तय है। लेकिन आज मजदूर खुले बाजार में 350 रुपये मजदूरी लेता है। ऐसे में सरकार की मनरेगा योजना भी मजदूरों का सहारा नहीं बन सकी है। उल्टे सरकारी तंत्र में यह योजना भी कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नजर आती है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/