फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौत के बाद परिजनों ने मृतका को गांव लाने से किया इनकार, पुलिस ने बाॅर्डर पर ही दफनाया वृद्धा का शव

Thu, 16 Apr 2020 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हर तरफ पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैश्विक कोरोना वायरस महामारी का पूरी दुनिया में खौफ है। ऐसे में लोग अपने बचाव के लिए हरसंभव उपाय कर रहे हैं। यही नहीं दहशत के चलते लोग कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद उनके शव लेने से भी कतरा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला यूपी के बिजनौर जनपद में सामने आया है जहां एक वृद्धा की दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मौत होने के बाद परिजनों व मोहल्लेवासियों ने पुलिस को गांव में मृतका का शव लाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने बिजनौर बाॅर्डर पर ही वृद्धा के शव को दफनाया।

बिजनौर जनपद के नहटौर निवासी 80 वर्षीय वृद्धा कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस वृद्धा के शव को उसके निवास स्थान लेकर पहुंची। जहां वृद्धा के परिजनों ने शव को नहटौर लाने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वृद्धा की मौत कोरोना वायरस से हुई है इसलिए मोहल्लेवासियों में दहशत है जिसके चलते वह ये फैसला ले रहे हैं।
विज्ञापन


परिजनों और मोहल्लेवासियों के शव गांव लाने से इनकार करने के बाद पुलिस ने शव को बिजनौर बाॅर्डर पर ही सावधानी के साथ दफना दिया। वहीं पुलिस ने वृद्धा की बेटी और दामाद को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें