फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Thu, 21 Jan 2021 10:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले युवती से हुआ था दुष्कर्म
- पीड़ित पक्ष ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
- पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को नहीं कर सकी गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं युवती के परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 जनवरी को एक युवक ने युवती को अपहरण कर लिया था। घर ले जाकर दुष्कर्म किया, जबकि आरोपी के दो भाई बाहर पहरा देते रहे। पीड़ित पक्ष के लोगाें ने रोहित, कपिल और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर:  खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका था ट्रक चालक, फिर जंगल में जाकर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को दौराला के चेयरमैन नवीन शर्मा के कार्यालय पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने बैठक की। चेयरमैन नवीन शर्मा और ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित शौकिंद्र भारद्वाज ने कहा कि यदि 48 घंटे में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम कर धरने देंगे। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

एसएसपी से मिला 
ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसएसपी से मिला। उन्होंने बताया कि एक युवक से युवती का प्रेम प्रसंग है। अन्य दो आरोपी निर्दोष हैं। वहीं युवती पक्ष ने दौराल में बैठक कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार साहनी ने इंस्पेक्टर दौराला से गंभीरता के साथ जांच करने के आदेश दिए। एसएसपी से पहले ग्रामीण दौराला थाने पर इंस्पेक्टर से मिले और अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में रवि चौधरी, विनोद नंबरदार, चंद्र स्वामी, सुदेश अहलावत, बिट्टू, जितेंद्र, उपेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें