फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम ट्रेनर की हत्या के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पुलिस ने जिम ट्रेनर प्रविंद्र सिंह की हत्या का बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। उसने मुख्य आरोपी समेत तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने हत्या की वजह रंजिश बताई है। वहीं, परिजन हत्या के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

सकौती निवासी जिम ट्रेनर प्रविंद्र पुत्र महेंद्र सिंह की बुधवार सुबह सैर के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने नंगली मार्ग पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। स्थानीय पुलिस ने रात में ही हत्या में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी अमित पुत्र सतवीर निवासी कुरमाली थाना बाबरी जनपद शामली ने हत्या करना कबूल किया। उसने शिवा मलिक पुत्र पुष्पेंद्र कुमार निवासी खेड़ी गली थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर एवं रजत राठी पुत्र सुधीर कुमार निवासी टीकरी थाना दोघट जनपद बागपत के साथ वारदात की। अमित ने बताया कि वह आजकल भगवान पैलेस आबूलेन सदर बाजार में रहकर नगर निगम में ठेकेदारी करता है। यहां प्रविंद्र ने उसके काम का काफी हिस्सा दूसरों को दिलवा दिया। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया। वहीं, थाना प्रभारी दौराला करतार सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते जिम ट्रेनर की हत्या की गई है। तीनों हत्यारों की बिना नंबर प्लेट की सस्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। प्रविंद्र की हत्या के खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह के साथ एसएसपी अजय साहनी से मुलाकात कर असंतुष्टि जताई। इस पर एसएसपी ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। यहां अतुल प्रधान, विपिन मनोठिया, संजीव यादव एवं राजदीप विकल आदि रहे।
खुलासा करने वाली टीम होगी सम्मानित
वारदात के खुलासे में थाना प्रभारी करतार सिंह, दरोगा धर्मेंद्र श्योराण, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल सुधीर मलिक एवं हिमांशु मलिक ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्द्धन किया। वहीं, सम्मानित किए जाने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस बरामद नहंीं कर सकी पिस्टल
पुलिस ने जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा कर दिया। हालांकि कुछ सवाल अब भी अनसुलझे हैं। जिस हथियार से गोली चलाईं वह बरामद नहीं हो सका है। वहीं, बरामद लावारिस बाइक किसकी है यह भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें