एंबुलेंस में घायल महिला और साइड में एसएसपी मंजिल सैनी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ जिले में गोली लगने से घायल महिला को एंबुलेंस में लेकर उसके परिवार वाले एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। आरोप है दोनों हमलावर जेल चले गए, लेकिन उनके परिजन समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। बृहस्पतिवार को आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया।
पढ़ें : भाजपा नेता को दूसरे समुदाय के युवकों ने पीटा, सांप्रदायिक तनाव
लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर निवासी शाहिद की पत्नी जुबैदा को 19 दिसंबर को पेट में गोली लगी थी। आरोपी आरिफ और शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से दोनों जेल चले गए थे। आरोप है कि आरोपियों के परिजनों ने देर रात शाहिद के घर पर धावा बोला। साथ ही धमकी दी कि अगर आरिफ व शहजाद के खिलाफ बयान दिया तो खूनखराबा होगा। आरोपियों ने लूटपाट और परिवार के साथ मारपीट भी की। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस अधिकारी के न मिलने पर शिकायती पत्र देकर लौट गए। इस दौरान अफवाह रही कि पीड़ित परिवार केरोसिन लेकर पहुंचा है। पुलिस ने उनकी तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/