फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को ले जाने के मामले में पुलिस अधिकारियों से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को ले जाने के मामले में पुलिस अधिकारियों से मिले परिजन
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के बातनोर गांव से युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाई गई युवती को पुलिस चार दिन बाद भी बरामद नहीं कर सकी। मामला दो संप्रदाय का होने के चलते गांव में तनाव व्याप्त है। हिरासत में लिए गए आधा दर्जन से अधिक लोगों से एसपी देहात व सीओ ने थाने में पूछताछ की। वहीं, युवती के परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी देहात व सीओ से मिले।
क्षेत्र के गांव बातनोर से चार दिन पूर्व एक युवती को गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया। इस संबंध में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेकिन अभी उन दोनों को कोई सुराग पुलिस ने को नहीं मिला है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी के पिता और भाई सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे एसपी देहात केशव कुमार, सीओ उदय प्रताप सिंह ने पूछताछ की।
विज्ञापन

सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों का मोबाइल बंद आ रहा है। सूचना मिली थी कि हरिद्वार में हो सकते हैं। पुलिस पूरी रात हरिद्वार के होटल व धर्मशाला आदि खंगालती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रयास किया जा रहा है शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, गांव में दोनों समुदाय के लोगों के बीच पंचायत हुई, जिसमें युवती को जल्द से जल्द बरामद कराए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव दरियापुर से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता हो गई। उसके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। दरियापुर निवासी सुनील ने बताया कि उसकी बहन प्रवेश (40) की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व रहवती निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। परंतु बहन की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उक्त व्यक्ति ने बहन को छोड़ दिया था। तब से उसकी बहन गांव दरियापुर में उनके साथ रह रही है। पांच फरवरी को वह घर से अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका अभी तक कोई पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें