मेरठ में नवरात्र पूजा के दौरान कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से एक ही परिवार के कई लोग बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार टीपीनगर क्षेत्र निवासी एक परिवार में सोमवार को नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से कई लोग बीमार हो गए। एक के बाद एक सदस्यों की हालत बिगड़ने पर आनन फानन में बागपत अड्डा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मरीजों का उपचार किया जा रहा है।