गंगनहर में डूबे युवक की तलाश में खडे परिजन
- फोटो : SARDANA
सरधना। मोहल्ला खारीकुआ निवासी एक तीस वर्षीय युवक शनिवार शाम को लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका पता नहीं चल सका। युवक के गंगनहर में डूब जाने की चर्चा को लेकर परिजनों ने गंगनहर में भी उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
सरधना नगर के मोहल्ला खारीकुआ निवासी मौसम पुत्र शहीद जोकि शनिवार की शाम को घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। तलाश के दौरान कुछ लोगों ने लापता युवक के हुलिया से मिलते-जुलते एक युवक को गंगनहर के आसपास घूमते देखे जाने की बात कही। जिस पर परिजनों को आशंका है कि कहीं मौसम गंगनहर में न डूब गया हो। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई। थाना पुलिस ने भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।