फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में काम करने वालों के परिवार चिंतित

विज्ञापन
नेपाल में डेटिंग का कार्य करने वाले युसूफ का पुत्र वाजिद पिता का फोटो दिखाते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। वर्तमान में नेपाल की स्थिति बिगड़ने के कारण नगर के कुछ परिवार चिंतित हैं। इन परिवारों के सदस्य नेपाल में काफी समय से रहकर विभिन्न काम कर रहे हैं। नेपाल में काम कर रहे मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी यूसुफ डेंटर ने कॉल कर बताया कि हालात बहुत खराब हैं। कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

यूसुफ ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले वह मवाना से गाड़ियों की डेंटिंग का कार्य करने नेपाल में बुटबल के पास रहमापुर गया था। वर्तमान में भी वहीं पर रहकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि नेपाल के हालात बहुत अधिक खराब हैं। कर्फ्यू लगा हुआ है। दो दिन बहुत अधिक हालात खराब रहे। अधिकांश सरकारी संपत्ति को आंदोलनकारियों ने नुकसान पहुंचाया है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यूसुफ के बेटे वाजिद ने बताया कि ईद पर घर आए थे। लगभग एक माह पहले ही वापस गए हैं। परिवार पूरी तरह से चिंतित है। बुधवार की शाम ही उनकी बात हुई है। वहीं दूसरी ओर मोहल्ला तिहाई से नेपाल में काफी समय से बिट्टू, राशू, सईम, राजा, बाबू, तकी, महेंदी, गय्यूर, बाबू उर्फ जुगनू, नसर और रासिब आदि लगभग एक दर्जन से अधिक युवा कपड़ा बेचने का व्यापार करते हैं। बीते दिनों से नेपाल में खराब हुए हालात के बाद इन युवकों के परिजन काफी चिंतित हैं। इनके परिजनों ने बताया कि कई दिन से संपर्क नहीं हो रहा पा रहा था। बुधवार को ही बात हो पाई है। सभी ने अपने आपको सुरक्षित बताया है। बॉर्डर बंद होने व वहां कर्फ्यू लगा होने के कारण वहां से निकल नहीं कर पा रहे हैं। जैसे ही हालात सामान्य होंगे वह लोग भारत लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें