गांव निडावली के लोग नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। गांव निडावली के लोगों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। जिसमें एक व्यक्ति पर तालाब के पानी को सबमर्सिबल चलाकर गांव की बस्ती में भरने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निडावली निवासी सुरेंद्र,राम भजन, गोविंद, रोहित, तुषार, संजय सिंह, सोनू, सत्यवीर सिंह, सुभाष आदि लोगों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि गांव के उत्तर दिशा में तालाब स्थित है। इसमें गांव का ही एक व्यक्ति मछली पालन करता है। तालाब आबादी में है। आरोपी दबंग है। आरोपी तालाब में अपना सबमर्सिबल चलाकर पानी को तालाब से बाहर निकालकर गांव की बस्ती में पानी भरता है।
इससे बस्ती में गंदगी व संक्रमण के कारण बीमारी पनप रही है। तालाब में गंदगी व शोक समंदर फैला हुआ है। जिसकी कभी भी कोई सफाई नहीं हुई है। जलभराव के कारण रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं और गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आरोपी आए दिन जान बूझकर सबमर्सिबल चलाकर तालाब में पानी भरता है। ऐसा करने का विरोध करने पर फौजदारी पर आमादा हो जाता है। मौके पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निडावली के लोग नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)