फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन से फर्जी टिकट कलेक्टर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जीआरपी ने मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से फर्जी टिकट कलेक्टर मुकेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्टेशन पर वेंडरों से अवैध वसूली कर रहा था। उसके पास से दो वेंडरों से की गई वसूली के 2300 रुपये, पूर्व मध्य रेलवे लिखा एक रजिस्टर बरामद किया है। वह राजस्थान के जयपुर जनपद के जोबनेर थाना क्षेत्र के गांव काबरी डुंगरी का रहने वाला है। जीआरपी उससे अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आरोपी मुकेश चौधरी वेंडरों से स्वयं को टिकट कलेक्टर बताकर मेडिकल चेक करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। जानकारी पर उसे गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध वसूली के 2300 रुपये बरामद किए।
पूछताछ में आरोपी मुकेश चौधरी ने बताया कि वह कई साल से विभिन्न स्टेशनों पर जाकर अपने को टिकट कलेक्टर बताकर वेंडरों से अवैध वसूली करता था। वह मेडिकल न होने पर कार्रवाई या बनवाने के नाम पर वसूली कर नशा आदि का शौक पूरे करता था। मंगलवार को वह मेरठ में वेंडरों से अवैध वसूली करने आया था। मेरठ रेलवे स्टेशन पर दो वेंडरों से उनका मेडिकल दिखाने व बनवाने के नाम पर 800 व 1500 रुपये वसूले लिए थे। इसी दौरान शिकायत होने पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें