फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किठौर में विवाहिता की लूट की फर्जी साजिश का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना किठौर पुलिस ने महिला के पास से ही बरामद किए चोरी गए जेवर-नकदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। गांव नित्यानंदपुर में सोमवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना फर्जी निकली। थाना किठौर पुलिस ने छह घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने विवाहिता मुनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने पूरी सच्चाई बताई।
मुनेश ने सोमवार को सूचना दी थी कि वह घर पर अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। उसने बताया कि बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। सऊदी अरब के पांच नोट भी लूटे जाने की बात कही गई थी। सूचना पर एसपी देहात अभिजीत सिंह और सीओ किठौर विश्वज्योति राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान पुलिस को मुनेश पर शक हुआ और उसे थाने लाया गया। थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना और चौकी इंचार्ज शाहजहांपुर हिमांशु यादव ने पूछताछ की।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार, मुनेश ने बताया कि उसकी शादी 2 नवंबर 2025 को हुई थी। पति नरेंद्र और उसकी उम्र में काफी अंतर है। उसके परिवार वालों ने शादी में पांच लाख रुपये नकद और एक बुलेट बाइक देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हो सका। इस बात पर घर में कुछ समय से कलह चल रही थी। मुनेश ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे छोड़ना चाहते हैं। कुछ समय पहले उसकी सास ने बहाने से सभी जेवरात ले लिए थे। ससुरालियों पर काफी कर्ज भी था और सास बचे हुए जेवरात भी लेना चाहती थी। इसी के चलते मुनेश ने लूट की साजिश रची।
विज्ञापन

पुलिस ने मुनेश की निशानदेही पर घर में कपड़ों के बीच छिपाकर रखे गए जेवरात बरामद कर लिए। यह सामान संदूक में रखा हुआ था। पुलिस का कहना है कि फर्जी सूचना देने पर विवाहिता मुनेश पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना किठौर पुलिस ने इस मामले को छह घंटे में सुलझाकर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें