फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पेट्रोल-डीजल मामला: माफियाओं समेत 10 आरोपियों को भेजा जेल, कई राज्यों में किया जाता था सप्लाई

Thu, 22 Aug 2019 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पेट्रोल पंप को सील करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नकली पेट्रोल-डीजल बनाने वाले माफियाओं समेत 10 आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करने की बात कहकर दिन में तीन पेट्रोल पंप सील किए। लेकिन रात आठ बजे टीम के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंचे जिला आपूर्ति अधिकारी ने सील खुलवा दी। जिसके बाद धड़ल्ले से फिर तेल बिकने लगा।

विज्ञापन

 
परतापुर और टीपीनगर क्षेत्र में थिनर और सॉलवेंट में रंग मिलाकर नकली पेट्रोल-डीजल बनाकर तेल माफिया राजीव जैन अपने और परिचितों के पेट्रोल पंपों पर सप्लाई कराता था। जांच में अजंता पेट्रोल पंप (भैसाली बस अड्डे के सामने), पीपी मोटर्स पेट्रोल पंप (बेगमपुल) व अजंता पेट्रोल पंप (टीपीनगर) में सबसे ज्यादा नकली पेट्रोल-डीजल सप्लाई करना बताया गया।

नकली पेट्रोल-डीजल वाहनों के इंजन कर रहे बेकार, ऐसे करते हैं खेल, अवैध कारोबार की सीधे जनता पर मार 
विज्ञापन


वहीं पुलिस अफसरों के निर्देश पर तीनों पेट्रोल पंपों को सील किया गया। लेकिन पुलिस की कार्रवाई पर रात आठ बजे जिला आपूर्ति विभाग ने पलीता लगा दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी व उनकी टीम तीनों पेट्रोल पंपों पर पहुंची और सैंपल लेकर सील खोल दी। इसको लेकर नौकरशाहों पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के अनुसार अवैध कारोबार में शहर के प्रमुख लोग शामिल हैं। जांच के लिए एसआईटी गठित की है।

विज्ञापन

वहीं, परतापुर पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक राजीव जैन निवासी महावीरजी नगर टीपीनगर और गणपति पेट्रो फैक्टरी मालिक प्रदीप गुप्ता सहित दस आरोपी जेल भेज दिए।

यूपी: नकली पेट्रोल-डीजल बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2.10 लाख लीटर तेल बरामद, 10 गिरफ्तार

बेनकाब होंगे तेल माफिया
यूपी, हरियाणा और पंजाब में भारी मात्रा में नकली पेट्रोल-डीजल सप्लाई किया जा रहा था। तीन पेट्रोल पंप पुलिस द्वारा सील किए हैं। जिला आपूर्ति विभाग ने सैंपल लिए है, जिसकी गंभीरता से जांच चल रही है। सील खुलने की जानकारी मिली है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें