फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल के नकली चार्जर और ईयर बड्स पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने नौचंदी पुलिस के साथ नंदिनी प्लाजा में राहुल मोबाइल गैलरी पर छापा मारा। करीब साढे़ तीन लाख रुपये कीमत के नकली चार्जर, ईयरबड्स समेत काफी सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपी राहुल नागपाल निवासी शास्त्रीनगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ब्रांड प्रोटेक्टर्स के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने एसएसपी डा. विपिन ताडा से संपर्क किया। इसके बाद एसएसपी ने नौचंदी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। नौचंदी थाना प्रभारी ईलम सिंह के साथ कंपनी की टीम मोबाइल की दुकान पर पहुंची। सीएमएफ नाथिंग कंपनी के डुप्लीकेट चार्जर, ईयरबड्स, टेंपर्ड ग्लास जब्त किए। आरोपी राहुल ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी आरोपी सामान सप्लाई कर रहा था। जल्द उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नंदिनी प्लाजा में अन्य मोबाइल की दुकानों पर भी नकली माल बेचे जाने की सूचना कंपनी के पदाधिकारी को मिल रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें